ARCHIVES
VOL. 11, ISSUE 2 (2026)
विकास खण्ड बेलघाटदृजनपद गोरखपुर (उ० प्र०) में भूमि गत्यात्मकतारू एक भौगोलिक अध्ययन
Authors
डॉ. विजय प्रकाश त्रिपाठी
Abstract
प्रस्तुत अध्ययन गोरखपुर जनपद के विकास खण्ड बेलघाट में भूमि उपयोग गत्यात्मकता के भौगोलिक विश्लेषण पर आधारित है। भूमि प्राकृतिक संसाधनों में अत्यंत महत्वपूर्ण संसाधन है, जिसका उपयोग मानव की सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक आवश्यकताओं से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है। अध्ययन क्षेत्र कृषि प्रधान होने के कारण यहाँ की अधिकांश जनसंख्या कृषि कार्यों पर निर्भर करती है। क्षेत्र में भूमि उपयोग को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों में मिट्टी, जलवायु, उच्चावच तथा मानवीय क्रियाकलाप शामिल हैं। बेलघाट विकास खण्ड में भूमि उपयोग प्रारूप में समय के साथ परिवर्तन देखने को मिलता है, जो आधुनिक तकनीक एवं संसाधनों के उपयोग से प्रभावित हुआ है। अध्ययन का मुख्य उद्देश्य कृषि भूमि उपयोग की गहनता तथा उसमें होने वाले क्रमिक परिवर्तनों का विश्लेषण करना है। यह अध्ययन क्षेत्रीय विकास, कृषि व्यवस्था तथा भूमि संसाधनों के अनुकूलतम उपयोग को समझने में सहायक सिद्ध होता है।
Download
Pages:19-22
How to cite this article:
डॉ. विजय प्रकाश त्रिपाठी "विकास खण्ड बेलघाटदृजनपद गोरखपुर (उ० प्र०) में भूमि गत्यात्मकतारू एक भौगोलिक अध्ययन". International Journal of Advanced Educational Research, Vol 11, Issue 2, 2026, Pages 19-22
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
